चूरू , 8 जनवरी। समाजवादी नेता बाल शास्त्री का पार्थिव शरीर बुधवार को चूरू के बागला मुक्ति धाम में पंच तत्व में विलीन हो गया।
शास्त्री के पार्थिव शरीर को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनके भतीजों राम गोपाल और गजानंद ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके परिजन, पत्रकार उपस्थित थे। शास्त्री ने देशभर में भ्रमण कर समाजवादी आंदोलन को मज़बूती प्रदान की।
उन्होंने समय समय पर अनेक जरूरतमंद लोगों कीराजनीतिक मदद की। समाजवादी नेता बाल शास्त्री का मंगलवार को जयपुर में सवाई मानसिंह अस्पताल निधन हो गया था। मूलतः चूरू के निवासी बालचंद शर्मा , बाल शास्त्री के नाम से मशहूर थे।